Uttar Pradesh Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जो अब बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। 44,000 से ज्यादा पदों पर होमगार्ड की नई भर्ती जल्द ही आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड के नई भर्ती के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
up homeguard vacancy 2025
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025,

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि होमगार्ड के तकरीबन 44 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। संभावित है कि इन पदों को अलग-अलग चरणों के जरिए भरा जाएगा। चरणों के मुताबिक वैकेंसी की संख्या निश्चित की जाएगी। वहीं सीएम योगी ने होमगार्ड लिखित परीक्षा और प्रेफरेंस वाले दो बड़े बदलावों पर भी बात की है।
सीएम ने दिए सुझाव
यूपी होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या हो? आयु कितनी हो? और इस भर्ती में किसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए? होमगार्ड भर्ती से जुड़े ऐसे कई अहम नियमों पर भी सीएम योगी ने चर्चा की और अपने सुझाव, सिफारिश भी दीं हैं। आप इन्हें कुछ प्रमुख बिंदुओं के जरिए समझ सकते हैं।
होमगार्ड बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
यूपी में होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास होना चाहिए। भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण जैसे चरण शामिल होंगे। होमगार्ड की सेवाएं पुलिस, यातायात, शैक्षणिक संस्थान, नगर निकाय, दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफसीआई, स्वास्थ्य विभाग, परिवाहन, खनन जैसे क्षेत्रों में वर्तमान में ली जा रही हैं।
यूपी में अभी कौन सी भर्ती निकली है?
उत्तर प्रदेश में अभी 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेजन लिए जा रहे हैं। जिसमें ग्रेजुएट अभ्यर्थी आखिरी तारीख 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। पहले आवेदन के लिए डिग्री लगाना जरूरी था लेकिन अब UPPRPB के नए निर्देशों के अनुसार आप केवल अपनी स्नातक मार्कशीट के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपको डिग्री जरूरत पड़ेगी।